February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लेखपाल को दाखिल-ख़ारिज में रिपोर्ट लगाने के लिए भूमि क्रेता से 10 हजार रुपये सुविधा शुल्क लेते गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

दस हजार सुविधा शुल्क लेते लेखपाल गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

अयोध्या
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने गुरुवार को मांझा जमथरा के लेखपाल को दाखिल-ख़ारिज में रिपोर्ट लगाने के लिए एक भूमि क्रेता से 10 हजार रुपये सुविधा शुल्क लेते गिरफ्तार किया है उसके खिलाफ नगर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मणि पर्वत निवासी मनीष कुमार मिश्र मूल निवासी फरदहां गुलरिहा थाना मेंहदावल जिला संत कबीरनगर ने मांझा क्षेत्र में एक जमीन का बैनामा लिया था इसी जमीन का दाखिल-ख़ारिज होना था दाखिल – ख़ारिज के लिए रिपोर्ट लगवाने के लिए उन्होंने क्षेत्र के राजस्व लेखपाल विकास कुमार से संपर्क किया लेखपाल ने रिपोर्ट लगाने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग की परेशान होकर क्रेता मनीष कुमार ने मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन को दी।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक और टीम प्रभारी ने जिला प्रशासन से दो साक्षी मिलने के बाद कैमिकल लगवाकर सुविधा शुल्क के रूप में दिए जाने वाले 10 हजार रुपये शिकायतकर्ता को दिये, लेखपाल गुरुवार दोपहर सुविधा शुल्क लेने के लिए नगर कोतवाली क्षेत्र के उदया स्कूल पुलिस चेक पोस्ट के पास पहुंचा जहां एंटी करप्शन टीम ने उसे सुविधा शुल्क लेते रंगे हाथों दबोच लिया।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक राय साहब द्विवेदी ने बताया कि जौनपुर जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र स्थित डीह जमनियां के मूल निवासी लेखपाल विकास कुमार को विभाग की ट्रैप टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7,13 (1) (बी ) व 13 (2 ) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *