September 16, 2024

माँ की गोद-जनकल्याण संस्कार शाला के बैनर तले जगतजननी माँ सिंहवाहिनी के मंदिर में भक्ति भावना के साथ भव्य एवं दिव्य वेदमाता गायत्री दीपयज्ञ आयोजित किया गया

1 min read
Spread the love

माँ की गोद जनकल्याण संस्कार शाला के बैनर तले जगतजननी माँ सिंहवाहिनी के मंदिर में भक्ति भावना के साथ भव्य एवं दिव्य वेदमाता गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन हुआ

बाॅंदा, कटरा- 17 अक्टूबर
सिद्धपीठ माँ सिंहवाहिनी मंदिर अपनी प्राचीनता एवं पौराणिकता के लिये सम्पूर्ण बुंदेलखंड में जाना जाता है। इसका निर्माण बुंदेलखंड केसरी महराजा छत्रसाल के पौत्र राजा कीरत सिंह जू ने भूरागढ़ किले के निर्माण के समय कराया था। आगे चलकर बाॅंदा के जमींदार ठा० भवानी सिंह ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। ऐसे पावन पवित्र दिव्य देव स्थल में वेदमाता माँ गायत्री की आराधना करते हुये मनोहारी गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह ने सभी भक्तजनों का स्वागत करते हुये अपील की कि हम सभी संस्कारवान समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें। इस अवसर पर गायत्री दीप यज्ञ संचालक पं० गिरिराज किशोर पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, रामराज सिंह, राजेन्द्र कुमार, जगमोहन सिंह, जितेन्द्र सिंह, काशीराम कुशवाहा तथा कार्यक्रम व्यवस्थापक बृजलाल श्रीमाली (पुजारी), मुख्य अतिथि डा० चन्द्रिका प्रसाद दीक्षित “ललित” जी, कार्यक्रम अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार त्रिपाठी “जीतू“, श्याम सिंह एडवोकेट, डा० जे०एस० परिहार, डा० भानु प्रताप सिंह, डा० सुरेन्द्र सिंह, हरिशरण सिंह, डा० देवी सिंह, राकेश सिंह, सूर्य पाल सिंह चौहान, आर सी योगा, सुरेन्द्र सिंह (प्रधानाचार्य), गजराज सिंह, अशोक शुक्ला, नत्थू राम शुक्ला, शैलेष बोस, बिंद कुमार सिंह, बाबूराम मिश्रा, संत कुमार गुप्ता, अजय सिंह गौर, पतिराखन सिंह चंदेल, धीरेन्द्र सिंह, करन सिंह, संजय अकेला, संजय काकोनिया,एस के सिंह, रमेश पाल, उदयभान वैद्य, जगनायक सिंह, छेदी लाल पटेल, शिवनारायण साहू, महेश पाल, बृजेश गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह चौहान, अनिल मिश्रा, नत्थू राम शुक्ला, अरिमर्दन सिंह, अशोक शुक्ला, मनोहर सिंह, शैलेंद्र सिंह बुंदेला, दिलीप सिंह, बलवीर सिंह, शाश्वत मिश्रा एवं नारी शक्ति के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा सावित्री सिंह सिसोदिया, शोभा अवस्थी, रीता शुक्ला, मणि तिवारी, अरुणा सिंह, शैल मिश्रा, साक्षी मिश्रा, अग्रिमा सिंह, प्रज्ञा मिश्रा, नीलम सिंह, कुंती सिंह तथा मुख्य यजमान के रूप में डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन तथा शशि सिंह उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त विशेष अतिथि के रूप में राजकुमार शिव हरे, राजकुमार राज, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, प्रकाश साहू, अवधेश गुप्ता, रामकृपाल, अभिनव सिंह, यश वीर सिंह सहित सैकड़ों भक्त गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर दीनदयाल सोनी ने कुशल संचालन किया।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *