September 20, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दलित महिला सफाईकर्मी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, छानबीन में जुटी पुलिस

1 min read
Spread the love

दलित महिला सफाईकर्मी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, छानबीन में जुटी पुलिस

कर्नलगंज, गोण्डा।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तैनात महिला सफाई कर्मी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत एक गांव का है। जहां तैनात महिला सफाईकर्मी ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि वह अनसूचित जाति की महिला है। रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव के सामुदायिक शौंचालय के अंदर साफ-सफाई कर रही थी। उसी बीच गांव के ही निवासी एक व्यक्ति ने अंदर जाकर उसे पकड़ते हुये फर्श पर पटक दिया। महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसके अंगों से छेड़छाड़ करते हुये वस्त्र भी फाड़ने लगा।कुशल यह थी कि महिला की हल्ला गुहार सुनकर गांव के लोग पहुंच गये जिस पर व्यक्ति महिला का 300 रुपया छीनकर फरार हो गया। महिला ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। जिसकी जांच उपनिरीक्षक अग्निहोत्री को करने को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *