ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत
1 min readमैजापुर मिल के पास हुए हादसे में ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी मय पुलिस बल मौके पर
कर्नलगंज,गोण्डा ।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के ब्लॉक हलधरमऊ अन्तर्गत मैजापुर मिल गेट से कुछ ही दूरी पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मैजापुर मिल के पास की है। जहां मगन पाण्डेय नाम का एक व्यक्ति मैजापुर मिल चौराहे पर चाय की दुकान कर अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जो किसी कार्यवश बाइक से कटरा बाजार गया था,और वहां से वापस लौटते वक्त मिल गेट से कुछ दूरी पर स्थित बोधापुरवा के पास एक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो ये दर्दनाक हादसा ट्रकों की आपस मे ओवरटेकिंग के चलते हुआ। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मिल परिसर में रखकर मुआवजे की मांग करना शुरू कर दिया। जिससे घटना की सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुँच गये हैं तथा मौके की नजाकत को भांपते हुए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।
