February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप पांडेय भी लड़ेंगे एमएलसी का चुनाव, को लेकर ठोकी ताल

1 min read
Spread the love

बीकापुर/ अयोध्या
प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ भी विधान परिषद के चुनाव में प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ भी ताल ठोकेगा। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला द्वारा उन्हें अयोध्या अंबेडकर नगर से एमएलसी प्रत्याशी बनाया गया है। जिसके लिए वह तैयारी कर रहे हैं। बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के शिवतर निवासी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप पांडेय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पहली बार क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। अब एमएलसी का चुनाव लड़ने की तैयारी में अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं। युवा जनप्रतिनिधि अनूप पांडेय के एमएलसी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे, जिला सचिव बद्री प्रसाद शर्मा, बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सोनी सहित संगठन से जुड़े लोगों द्वारा खुशी जताई गई है। और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया गया है। जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के सहयोग से दमदारी के साथ एमएलसी का चुनाव लड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *