February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाते समय मिट्टी की ढुलाई कर रहे डंफरो के चलते जिले की अधिकांश सड़के पूर्ण रूप से गड्ढो में तब्दील

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर ।

जिले से होकर गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाते समय मिट्टी की ढुलाई कर रहे डंफरो के चलते जिले की अधिकांश सड़के पूर्ण रूप से गड्ढो में तब्दील हो गई है। जिन सड़को से आवागमन में कई लोग गिरकर चोटिल व दुर्घनाग्रस्त हो चुके है । वहीं जिले के मोतिगरपुर ब्लाक के खानीपुर गांव निवासी आसुतोष सिंह हाईकोर्ट अधिवक्ता (लखनऊ) ने पूर्वांचल एक्सप्रस्वे बनाने में अन्य सड़को को क्षति पहुचाने के बावजूद उन्हें ठीक न कराने के सम्बंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की ।जिसमे कोर्ट ने यूपीडा के सीईओ को आदेश दिया कि याचिका में जिस सड़क का मुद्दा उठाया गया है उसे बनवाना सुनिश्चित किया जाएं।

यह आदेश जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय व जस्टिस सुभास विद्यार्थी की पीठ ने आसुतोष सिंह की याचिका पर पारित किया। याची का कहना था कि सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रस्वे बनाया गया है निर्माण के दौरान कई सड़के क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसे दुरुस्त नही कराया गया। जिससे आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छतिग्रस्त सड़क को ठीक कराने को लेकर याचिका दायर की गई थी जो सुनवाई में कोर्ट ने यूपीडा को तत्काल सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए है। जिसे क्षेत्र में खुशी और चर्चा का विषय है,और सराहनीय कार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *