February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2022 के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का लिया गया जायजा

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर व जिलाधिकारी महोदय सुलतानपुर द्वारा हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2022 के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का लिया गया जायजा

आज दिनांक 01.04.2022 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, डॉ0 विपिन कुमार मिश्र व जिलाधिकारी महोदय श्री रवीश गुप्ता द्वारा “हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2022” के दृष्टिगत शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा को सकुशल शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में विभिन्न परीक्षा केन्द्र 1. राजकीय बालिका इ0का0 भदैया 2.सर्वोदय इ0का0 लम्भुआ 3. पं0 मोतीलाल नेहरू इ0का0 पी0पी0 कमैचा 4. गायत्री बालिका इ0का0 पी0पी0 कमैचा 5. शान्ति देवी राजकीय इ0का0 कादीपुर 6. नेशनल इ0का0 कादीपुर 7. सरस्वती विद्या मन्दिर 8. रणवीर राजकुमार इ0का0 कादीपुर 9. सरस्वती इ0का0 कटसारी 10. त्रिभुवन सिंह हासापुर पाण्डेय बाबा 11. कलावती गर्ल्स इ0का0 लपटा शाहपुर 12. रानी मन्हेन्द्र कुमारी सरदार बल्व भाई इ0का0 दियरा 13. सरदार पटेल राय बचन इ0का0 बरौसा 14. श्रीचन्द्र राष्ट्रीय इ0का0 गोसाइगंज निरीक्षण परीक्षा केन्द्रों में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को देखते हुए लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया।परीक्षा में नकल पर रोक लगाने और परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिये कड़े प्रबंध किये गये है। कहीं भी सामूहिक नकल की सूचना प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापन को निर्देश दिया कि परीक्षा निष्पक्ष व नकल विहीन होनी चाहिए।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही होने व पाये जाने पर तत्काल जेल भेजने की कार्यवाही की जायेगी। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र में संवेदनशीलता के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों में लगी फोर्स को चेक कर उचित दिशा-निर्देश देते हुए शांति सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

मीडिया सेल
सुलतानपुर पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *