February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पीड़ित ने हल्का लेखपाल पर लगाया भूमाफियाओं से मिलीभगत का आरोप

1 min read
Spread the love

पीड़ित ने हल्का लेखपाल पर लगाया भूमाफियाओं से मिलीभगत का आरोप

मिल्कीपुर/अयोध्या

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जहां सरकारी भूमि से भूमाफियाओं का अवैध कब्जा बुलडोजर द्वारा ढहाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मिल्कीपुर तहसील अन्तर्गत कुमारगंज थाना क्षेत्र के केशवपुर चिलबिली गांव में क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से भूमाफियाओं द्वारा सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के विरुद्ध एसडीएम व डीएम सहित एंटीभूमाफिया पोर्टल पर शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमारगंज थाना क्षेत्र के केशवपुर चिलबिली गांव स्थित गाटा सं०147/0.100 हे० व 143/0.080 हे० जो सरकारी अभिलेखों में नवीन परती भूमि दर्ज है। उक्त नवीन परती की भूमि पर बीते 7 मार्च को गांव के ही प्रधान सहित उनके सहयोगी गुर्गो द्वारा पक्का निर्माण किया जाने लगा तो गांव के कुछ लोगों द्वारा उक्त घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल मनोज चौरसिया को फोन द्वारा कई बार दी गई।
लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल मनोज चौरसिया द्वारा भूमाफियाओं पर कार्रवाई तो दूर रही घटनास्थल तक जाने की जहमत मोल नहीं ली। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि लेखपाल सरकार विरोधी नीतियों के अन्तर्गत कार्य करते नजर आ रहे हैं क्योंकि सरकार की मंशा के अनुरूप सरकारी भूमि पर कब्जा करना व करवाना दोनों ही दंण्डनीय अपराध है। अवैध कब्जा किए जाने का मामला जब सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ और ट्यूट किया गया तो स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर रोक दिया।
केशवपुर चिलबिली गांव निवासी विजय कुमार सिंह ने एसडीएम मिल्कीपुर, डीएम अयोध्या सहित एंटीभूमाफिया को बीते 7 मार्च को शिकायती पत्र देते हुए अवैध कब्जे को तत्काल रोके जाने तथा सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण करने वाले भूमाफियाओं केशवपुर चिलबिली गांव निवासी प्रधान रवि सिंह पुत्र शिवप्रताप, सुभाष सिंह, शिवप्रताप सिंह पुत्रगण रनबहादुर सिंह,अनिल पुत्र जगदीश व मिक्कूलाल पुत्र कन्हैया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल के दबंगई के चलते भूमाफियाओं पर दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई।
पीड़ित विजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त भूमाफियाओं को क्षेत्रीय लेखपाल मनोज चौरसिया का संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण ग्राम प्रधान द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया। क्षेत्रीय लेखपाल मनोज चौरसिया ने बताया कि सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण को रूकवा दिया गया है लेकिन अभी दबंगों पर कोई अन्य वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *