ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विजेता बच्चों को मिली शील्ड व प्रशस्ति पत्र
1 min readटप्पल अलीगढ़

बेसिक शिक्षा विभाग, ब्लॉक टप्पल द्वारा आज दशहरा मैदान, टप्पल में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही मैदान में बच्चों का उत्साह देखने लायक था। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो सहित अन्य खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री हरि शंकर गौड़, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अलीगढ़ व प्रभारी विधानसभा-85 बलदेव, मथुरा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना आती है। उन्होंने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चौधरी ऋषि पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति व वरिष्ठ भाजपा नेता, खंड शिक्षा अधिकारी टप्पल श्री राम शंकर कुरील जी, जिला कोऑर्डिनेटर श्री ज्ञानेंद्र गौतम जी, ब्लॉक PTI श्री प्रमोद गौड़ जी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री देवदत्त शर्मा, ब्लॉक मंत्री श्री नितेंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह अत्रि, ब्लॉक मंत्री श्री किशनचंद शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री कुशल पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ श्री उदयभान सिंह, संरक्षक श्री चंद्रपाल शर्मा, श्रीमती संजय कुमारी शर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष श्री राकेश गोयल, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री पप्पू सिंह, श्रीनिवास शर्मा, विशाल सिंह, धीरेंद्र शर्मा, संयुक्त मंत्री श्रीमती पूनम शर्मा, ज्योति गुप्ता, श्रीमती आभा वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था में श्री कृष्ण कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा व राकेश जी का विशेष सहयोग रहा। निर्णायक की भूमिका में श्रीमती किरण, श्री उमेश कुमार बालियान, श्री राजकुमार सिंह, श्री मुकेश कुमार सिंह व राकेश बालियान रहे, जिन्होंने सभी खेलों को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया।
कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण में श्री प्रकाश चंद, श्री धर्मपाल सिंह, श्री नागेंद्र पाल सहित अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। विजेता बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार, शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों व व्यवस्था में लगे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम बहुत ही भव्य व सफल रहा।
