रात के अंधेरे में मौरंग का काला कारोबारडीएम का सख्ती वाला आदेश बेअसर,खनन माफियाओं के हौसले बुलंद
1 min readसांडी-60 में रात के अंधेरे में मौरंग का काला कारोबार
डीएम का सख्ती वाला आदेश बेअसर,खनन माफियाओं के हौसले बुलंद
बाँदा।
केन नदी किनारे पैलानी क्षेत्र की सांडी-60 खदान में रात ढलते ही कथित अवैध खनन का खेल शुरू होने की शिकायतें हैं।भारी भरकम पोकलैंड मशीनों से मौरंग की खुदाई और रातभर वाहनों की आवाजाही के बीच खदान का मैनेजमेंट संभाल रहे गुर्गों की चांदी कटने और कथित काली कमाई पर रबड़ी चाटने की चर्चाएं आम हैं।दूसरी ओर ग्रामीणों में दबदबे और दहशत का माहौल होने की शिकायतें भी आ रही हैं।
3 मीटर की अधिकतम खनन गहराई,निर्धारित पट्टा सीमा,नदी का सुरक्षा क्षेत्र और ई-एमएम-11 जैसे अनिवार्य नियमों का पालन आखिर कौन सुनिश्चित करेगा?
डीएम अमित आसेरी के सख्त निर्देशों के बावजूद यदि रात के अंधेरे में खनन जारी है तो खनिज विभाग की निगरानी आखिर किस काम की?औचक छापेमारी,ड्रोन से निगरानी और जीपीएस से पैमाइश क्यों नहीं?
बड़ा सवाल,सांडी-60 में प्रशासन का कानून चलेगा या खनन माफियाओं और उनके गुर्गों का काला कारोबार?अब कागजी सख्ती नहीं,जमीन पर कार्रवाई चाहिए।

