खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
1 min readतारुन की खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अयोध्या।
विकासखंड तारुन में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि परशुराम वर्मा महिला महाविद्यालय के प्रबंधक प्रेम वर्मा और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी तारुन सुभाष चंद्र ने किया।
खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रकाश ने प्रथम तथा आरिफ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अतुल प्रथम और अंश यादव द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में आजाद ने प्रथम तथा नीरज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में तारुन विजेता एवं भदार उपविजेता रहा, जबकि खो-खो में बेनी गद्दोपुर विजेता तथा भदार उपविजेता रहा।
प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में नीतू प्रथम और बबीता द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में आस्था ने प्रथम तथा अर्पिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में बबीता प्रथम और किरण द्वितीय रहीं। कबड्डी में भदार विजेता एवं बेनी गद्दोपुर उपविजेता रहा। खो-खो में बेनी गद्दोपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा भदार उपविजेता रहा।
जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कौशल प्रथम एवं यीशु यादव द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में कौशल ने प्रथम तथा आनंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में शिवम प्रथम और अनूप द्वितीय रहे। कबड्डी में भदार विजेता एवं बेनी गद्दोपुर उपविजेता रहा। खो-खो में बेनी गद्दोपुर विजेता तथा भदार उपविजेता रहा।
जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुहाना प्रथम एवं अंशिका द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में शाबरीन प्रथम तथा पूजा द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में सुहाना ने प्रथम और अंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में पूजा प्रथम एवं आकृति द्वितीय रहीं। कबड्डी में भदार विजेता एवं खेमीपुर निधियावां उपविजेता रहा। खो-खो में खेमीपुर निधियावां विजेता तथा बेनी गद्दोपुर उपविजेता रहा।
खेल व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजकुमार वर्मा, जितेंद्र वर्मा एवं अमिताभ वर्मा ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार निषाद ने किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अमिताभ वर्मा, संदीप यादव, बच्चा राम, संदीप पाल, हरीश वर्मा, सुनील वर्मा, जितेंद्र मौर्य, शिवचरण गुप्त, शुभम सिंह, ममता तिवारी एवं आरती यादव आदि ने निभाई।
इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री लाल बहादुर वर्मा,दिलीप कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदीप कुमार वर्मा,अशोक वर्मा,महेंद्र कुमार दुबे, झिनकाई निषाद,अशोक कुमार चौधरी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सुनीता वर्मा, सुनील तिवारी, शिवनारायण सोनी ठाकुर प्रसाद माझी, संजीव कुमार वर्मा,राजेंद्र प्रसाद वर्मा प्रहरी ,राम सुभावन यादव, देवनारायण पांडे, संतोष कुमार उपाध्याय, अब्दुल वाहिद आदि उपस्थित रहे।

