खिहारन में डीजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
1 min readखिहारन में डीजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
बारुन।
मिल्कीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खिहारन में एक सप्ताह से चल रही लक्ष्मी-गणेश पूजा के बाद शुक्रवार को मूर्तियों की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा गांव की दलित बस्ती से होकर मुख्य मार्ग और उत्तरी छोर तक गई। वहां से अंधी-अंधा श्रवण आश्रम होते हुए देवरिया गांव पहुंची। देवरिया के उत्तरी छोर पर तमसा नदी में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। यात्रा करीब दो-ढाई किलोमीटर लंबी थी।
शोभायात्रा में महिलाएं और पुरुष डीजे की धुन पर नाचते दिखे। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल भी लगाया।
इनायतनगर थाने की बारुन बाजार चौकी की पुलिस सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए तैनात रही। पुलिसकर्मी भीड़ को संभालते हुए शोभायात्रा के साथ चलते रहे।
इससे पहले, गुरुवार रात लक्ष्मी-गणेश पूजा में भजन, जागरण और झांकियां निकाली गईं। बाहर से आए मशहूर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। देर शाम से हरि इच्छा तक भंडारा हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


