November 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 7 साल की मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज, गोंडा।

कोतवाली क्षेत्र के चौकी चचरी अंतर्गत ग्राम टिकुरी नकार में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टिकुरी नकार में अर्जुन विश्वकर्मा की 7 वर्षीय बिटिया आरुही रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही चौकी चचरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली बाइक को कब्जे में ले लिया और ग्रामीणों की मदद से घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया, जहाँ सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार वर्मा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आरुही की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्राम टिकुरी नकार में घर के बाहर खेल रही करीब 07 वर्षीय बच्ची को मोटरसाइकिल चालक द्वारा टक्कर मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार हेतु सीएचसी कर्नलगंज ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। स्थानीय पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *