November 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दबंगों के हौसले बुलंद, महिलाओं समेत कई लोगों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की दी धमकी

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज में दबंगों के हौसले बुलंद: महिलाओं समेत कई लोगों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की दी धमकी

गोंडा/कर्नलगंज। कोतवाली कर्नलगंज के भंभुआ चौकी क्षेत्र के ग्राम दूदी में शनिवार शाम दबंगों के आतंक से दहशत फैल गई। आरोप है कि बैटरी रिक्शा पर सवार होकर आए नशे में धुत लोगों ने पहले रास्ते में एक राहगीर को पीटा, फिर घर पर चढ़कर महिलाओं समेत कई लोगों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
ग्राम दूदी निवासी पीड़ित कैलाश पुत्र मेवालाल ने भंभुआ चौकी में दी तहरीर में बताया कि दिनांक 31.10.2026 की शाम लगभग 5:00 बजे आरोपी राहुल पुत्र राम गुलाम, बौरे पुत्र रामपाल, दो अज्ञात पुत्रगण बौरे तथा माधव पुत्र मोती निवासी गोसांई पुरवा मौहर बैटरी रिक्शा से शराब के नशे में धुत होकर आए। रास्ते में उन्होंने अख्तियारापुर निवासी सतीश मिश्रा को रोककर मारपीट की। जब कैलाश ने बीच-बचाव किया तो आरोपी आग बबूला हो गए और लाठी-डंडा लेकर कैलाश के घर पर चढ़ आए और उनके बेटे अजय व सुनील को गाली-गलौज करते हुए बुरी तरह मारा-पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची अनिल की पत्नी सहित घर की अन्य महिलाओं को भी जमकर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक इस वारदात में कई लोग चोटिल हैं, एक की हालत गंभीर बताई जाती है।

कानून व्यवस्था पर सवाल:

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त पूरी तरह नदारद है, जिसके कारण शाम होते ही नशेड़ी प्रवृत्ति के युवकों के हौसले बुलंद हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने एसपी गोंडा से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। पुलिस ने बताया कि उक्त प्रकरण में दोनों पक्षों के मध्य रिक्शे से साइड लेने को लेकर विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई। प्रकरण में थाना कर्नलगंज पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा उभय पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *