November 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन का छापा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी बरामद

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर में अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन का छापा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी बरामद

तहसीलदार सदर अभिनव कुमार सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल सुनील कुमार सिंह की कार्रवाई, गोसाईगंज पुलिस को सौंपे गए वाहन

सुलतानपुर। थाना गोसाईगंज क्षेत्र के अंगनाकोल गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम अंगनाकोल, परगना बरौसा में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर तहसीलदार सदर अभिनव कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी बरामद की। इसके बाद दोनों वाहनों को मौके पर मौजूद थाना गोसाईगंज पुलिस बल के सुपुर्द कर दिया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। राजस्व विभाग की तत्परता से अवैध खनन के मामले में कार्रवाई की गई। अब मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग और पुलिस द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *