November 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एसडीएम जयसिंहपुर के आदेश पर हुई जांच, जांच में भीट के जमीन पर निर्माण की हुई पुष्टि

1 min read
Spread the love

जयसिंहपुर/सुलतानपुर । ग्रामसभा बरौंसा के बउरहा का पूरा गांव में भीट की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर से 16 सितम्बर 2026 को लिखित शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग करते हुए सरकारी सम्पति को सृजित करने की मांग की थी । शिकायतकर्ताओं के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र की मानें तो गाटा संख्या 74/0.215 हे० भीट राजस्व अभिलेखों में भीट की जमीन के नाम से दर्ज है । जबकि धर्मेद्र उर्फ शिव प्रताप शुक्ला व जय प्रकाश शुक्ला द्वारा अवैध निर्माण कर सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है ।

उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर ने शिकायत पर लिया संज्ञान, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को जांच कर सरकारी भूमि को सुरक्षित करने के दिए निर्देश….. एसडीएम जयसिंहपुर के आदेश पर अवैध कब्जे की पुष्टि

शिकायतकर्ताओं में शामिल राहुल सुत रामनाथ के मुताबिक, मामले की जानकारी सम्बंधित उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाए जाने व स्पष्ट आदेश के बाद राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मोनज पाठक की संयुक्त टीम ने स्थलीय जांच में आरोपों की पुष्टि कर जांच रिपोर्ट सक्षम अधिकारियों को प्रेषित कर दी । स्थलीय निरीक्षण व राजस्व टीम की रोक के बावजूद अवैध कब्जेदारों को अदृश्य शक्ति के मौन स्वीकृति या धन लक्ष्मी के आशिर्वाद स्वरूप स्थानीय सक्षम राजस्व प्राधिकारी की मेहरबानी पर कब्जे की मौन स्वीकृति ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को तारतार कर दिया है ।

सरकारी सार्वजनिक उपयोग की भूमि को सुरक्षित रखना प्रशासन की जिम्मेदारी

ग्रामीणों ने एसडीएम से गाटा संख्या 74 की मौके पर जांच और पैमाइश कराकर स्थिति स्पष्ट कराने के बावजूद संरक्षित भीट भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को रोकने की मांग की है । जबकि कानून का भी कहना है कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि को सुरक्षित रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है ।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *