October 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी ने की सराहना, विज्ञान प्रयोगशाला बनाने की घोषणा

1 min read
Spread the love

जहानगढ़ विद्यालय के प्रजेंटेशन की जिलाधिकारी ने की सराहना, विज्ञान प्रयोगशाला बनाने की घोषणा
टप्पल, अलीगढ़।

विकासखंड टप्पल के कंपोजिट विद्यालय जहाँनगढ़ के शैक्षिक एवं नवाचार संबंधी कार्यों को उस समय बड़ी उपलब्धि मिली, जब विद्यालय के प्रजेंटेशन की जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला स्थापित कराने की घोषणा भी की, जिससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय की व्यावहारिक शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विद्यालय की ओर से प्रस्तुत प्रजेंटेशन में शैक्षिक गतिविधियों, नवाचारों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति से प्रभावित होकर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के कार्यों की सराहना की। जिलाधिकारी द्वारा भरी सभा में विज्ञान प्रयोगशाला बनाने की घोषणा को विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विद्यालय की इस सफलता पर संबंधित शिक्षक ने अपने प्रेरणास्रोत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी टीम, ब्लॉक के सभी एआरपी, अध्यापक-अध्यापिकाओं, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही विद्यालय को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, प्रयोग करने की क्षमता और सीखने के प्रति रुचि विकसित करने में मदद मिलेगी। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और नए शैक्षिक नवाचारों को अपनाने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *