महिला सुरक्षा से साइबर ठगी तक, धौलपुर पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
1 min readधौलपुर, राजस्थान
महिला सुरक्षा से साइबर ठगी तक, धौलपुर पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक,
दो शिक्षण संस्थानों में कालिका पेट्रोलिंग एवं महिला गरिमा टीम ने दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों और राजकोप सिटिजन ऐप के प्रति किया जागरूक,
धौलपुर,
महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में निहालगंज थाना पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग एवं महिला गरिमा टीम ने सैंपऊ रोड स्थित सेंट वॉल्टन सेकेंडरी स्कूल तथा बस स्टैंड स्थित आशुतोष शिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में टीम प्रभारी रीना यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, बालिकाओं के अधिकारों और आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई। इस दौरान महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सहायता नंबर 112 के बारे में बताया गया।
साइबर जागरूकता सत्र में विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, फिशिंग, फर्जी लोन ऐप और ऑनलाइन ठगी के तरीकों से अवगत कराया गया। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी व बैंकिंग विवरण साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।
पुलिस टीम ने राजकोप सिटिजन ऐप की सुविधाओं से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को मौके पर ही ऐप डाउनलोड करवाया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया

