October 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गोवध आरोपी दौलत गिरफ्तार, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरयू नहर से पकड़ा

1 min read
Spread the love

कटरा बाजार, गोंडा। कटरा बाजार पुलिस ने गोवध के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में गोवध कानून के तहत मामला दर्ज था। पुलिस को इस मामले में आरोपी की तलाश थी। उपनिरीक्षक सौरभ सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दौलत पुत्र नूर मोहम्मद को सरयू नहर पुलिया के पास से पकड़ा। दौलत कौड़हा जगदीशपुर, कटरा बाजार, गोंडा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी की और आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *