शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन ने किया डॉक्टरों का सम्मान
1 min readसुल्तानपुर के वीर अब्दुल हमीद अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा देने वाले डॉ. एस.बी. सिंह, डॉ. नीरज सिंह और डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव का शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन की ओर से सम्मान किया गया। संस्था अध्यक्ष सरफराज अहमद एवं संस्था के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों के सेवाभाव की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया। साथ ही संस्था की ओर से अस्पताल के लिए जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को इलाज में मदद मिल सके। संस्था की इस पहल में सम्मान के साथ सेवा, सहयोग और इंसानियत का संदेश भी नजर आया।

