September 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अर्श ने लखनऊ में मारी बाजी, युगल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

1 min read
Spread the love

बांदा के अर्श ने लखनऊ में मारी बाजी, युगल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

छत्तीसगढ़ के सौरव साहू के साथ मिलकर कर्नाटक की जोड़ी को 15-7, 15-12 से दी शिकस्त

बाॅंदा।
खेल प्रतिभाओं की धरती बांदा के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी अर्श मोहम्मद ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। लखनऊ में आयोजित योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 की युगल स्पर्धा में अर्श ने स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
अखिलेश दास गुप्ता इंडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अर्श मोहम्मद ने छत्तीसगढ़ के सौरव साहू के साथ शानदार तालमेल दिखाते हुए कर्नाटक के सुमित एआर और आर्या टी की जोड़ी को सीधे गेमों में 15-7, 15-12 से पराजित किया। अर्श और सौरव ने अपने बेहतरीन स्मैश तथा सटीक रिटर्न से प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को मुकाबले में टिकने का मौका नहीं दिया। इस शानदार जीत के साथ अर्श ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर बांदावासियों को गौरवान्वित किया।
अर्श की इस उपलब्धि पर उनके पिता अशफाक मोहम्मद ने प्रसन्नता व्यक्त की। बलखंडी नाका, बांदा में फैशन टेलर की दुकान संचालित करने वाले अशफाक मोहम्मद ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बेटे को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रेरित किया। पिता के इसी संघर्ष, सहयोग और प्रोत्साहन के साथ अर्श की मेहनत ने आज राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का नया अध्याय लिख दिया है।
अर्श मोहम्मद की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन बांदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, महासचिव डॉ. इन्द्रवीर सिंह, जिला ओलम्पिक एसोसिएशन बाॅंदा के मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन बांदा के सचिव काजी जमीर तथा बैडमिंटन कोच भानु प्रताप, प्रदीप कुमार ,महुआ निवासी पर्यावरणसंत आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी और अनवर अहमद सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अर्श की इस सफलता ने यह संदेश दिया है कि मजबूत इरादे, निरंतर अभ्यास और परिवार का सहयोग हो तो छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय खेल मंच पर स्वर्णिम इतिहास रच सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *