चार घंटे में लापता किशोरी को पुलिस ने किया सकुशल बरामद
1 min readचार घंटे में लापता किशोरी को पुलिस ने किया सकुशल बरामद
सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से करनैलगंज रेलवे स्टेशन से मिली 15 वर्षीय किशोरी
कटरा बाजार/गोण्डा। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के जोगिनपुरवा मौजा निंन्दूरा निवासी एक महिला ने 18 सितंबर 2026 को थाारा स्थानीय पर सूचना दी कि उसकी करीब 15 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
मामले की जानकारी होते ही थाना प्रभारी कटरा बाजार ने चौकी प्रभारी पहाड़ापुर उपनिरीक्षक राजीव कनौजिया को पुलिस टीम के साथ तत्काल किशोरी की तलाश में लगाया। पुलिस टीम ने विभिन्त्र स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस टीम की मदद से किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस के अथक प्रयासों के बाद किशोरी को करनैलगंज रेलवे स्टेशन से रात करीब 11:30 बजे सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने के करीब चार घंटे के भीतर किशोरी की बरामदगी कर ली गई।
परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना
पूंछताछ के दौरान किशोरी ने किसी अपराध अथवा अप्रिय घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को उसकी माता, भाई एवं अन्य परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया। किशोरी की शीघ्र बरामदगी पर परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

