September 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस विभाग मे बड़ा फेरबदल, एसपी ने आधी रात को बदले 443 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल

1 min read
Spread the love

पुलिस विभाग मे बड़ा फेरबदल: एसपी ने आधी रात को बदले 443 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल

3 साल से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कानून-व्यवस्था सुधारने को लिया फैसला

गोंडा।

जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बड़ा प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक किया है। शनिवार तड़के करीब 1 बजे एसपी ने 443 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के तबादले कर दिए। ये वो पुलिसकर्मी हैं जो तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही स्थान, विभाग या शाखा में तैनात थे। सभी को अलग-अलग थानों, चौकियों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है और तत्काल नए तैनाती स्थल पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

साइबर सेल और सर्विलांस के पुलिसकर्मी भी बदले

तबादला सूची में गोंडा साइबर सेल में तैनात साइबर एक्सपर्ट हरिओम टंडन को इटियाथोक भेजा गया है। साइबर सेल के राजेंद्र का तबादला परसपुर किया गया है। सर्विलांस सेल में तैनात हृदय नारायण दीक्षित और अमितेश सिंह को स्वाट टीम में भेजा गया है।
मीडिया सेल में तैनात मोहन मुरारी शर्मा को मनकापुर, सजल नयन को खरगूपुर और कंप्यूटर ऑपरेटर इंद्रेश गुप्ता को भी खरगूपुर भेजा गया है। मीडिया सेल के कांस्टेबल रीतेश सचान का तबादला कोतवाली देहात किया गया है। अभियोजन कार्यालय में तैनात भावना यादव को नगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय भेजा गया है। पासपोर्ट सेल में तैनात शशि गोस्वामी को महिला थाना भेजा गया है। सर्विलांस और एसओजी में तैनात रणधीर सिंह को सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है। साइबर सेल में तैनात मनीष कुशवाहा को कोतवाली देहात भेजा गया है। एलआईयू शाखा में तैनात पिंकी का तबादला कोतवाली देहात किया गया है। अभियोजन कार्यालय में तैनात मित्र सेन को सदर क्षेत्राधिकारी कार्यालय भेजा गया है। अपराध शाखा में तैनात शुभम यादव को धानेपुर और दिग्विजय कुमार को वजीरगंज भेजा गया है। फील्ड यूनिट में तैनात सचिन कुमार और प्रधान लिपिक कार्यालय में तैनात शिप्रा द्विवेदी का तबादला मोतीगंज किया गया है। आयोग सेल में तैनात रंजीत यादव को करनैलगंज, गोपनीय कार्यालय में तैनात दिवाकर सिंह को साइबर थाना और विशेष जांच सेल में तैनात विनय कुमार गौड़ को कौड़िया थाना भेजा गया है।
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *