विकसित भारत के नो बैग डे पर जहाँनगढ़ विद्यालय में रंगोली व कठपुतली प्रतियोगिता
1 min readटप्पल, अलीगढ़।


शासन के निर्देशानुसार विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 19 सितंबर 2026 को कंपोजिट विद्यालय जहाँनगढ़, विकासखंड टप्पल, अलीगढ़ में नो बैग डे के अवसर पर विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने मिलकर विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर छात्राओं के लिए रंगोली एवं कठपुतली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का निर्देशन सहायक अध्यापिका श्रीमती अंशु सोलंकी एवं श्रीमती सना ने किया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों और कठपुतलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं कल्पनाशीलता को प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का चयन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्रीनिवास शर्मा, श्री राजकुमार शर्मा एवं श्री कुशल कुमार ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि नो बैग डे जैसी गतिविधियों से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मकता, सहयोग, स्वच्छता और व्यवहारिक शिक्षा सीखने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।
