संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
1 min read
मिल्कीपुर अयोध्या
तहसील मिल्कीपुर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने की। समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर समेत तहसील स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

