विकसित भारत कार्यक्रम के तहत उतासानी विद्यालय में स्वच्छता व रंगोली प्रतियोगिता
1 min read
टप्पल, अलीगढ़।
शासन के निर्देशानुसार विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 19 सितंबर 2026 को कंपोजिट विद्यालय उतासानी, विकासखंड टप्पल, अलीगढ़ में स्वच्छता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यमुना किनारे स्थित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, रचनात्मकता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका श्रीमती पारुल राघव एवं श्रीमती सविता वर्मा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई करने के साथ ही आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोलियां बनाईं। रंगोली के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा विकसित भारत से जुड़े संदेशों को भी प्रदर्शित किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा, स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा रंगोली की सुंदरता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री देवदत्त शर्मा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय की एसएमसी अध्यक्ष डॉ. राजवीर शर्मा ने भी बच्चों को पुरस्कार देकर उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच के साथ-साथ स्वच्छता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होती हैं।
विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी गतिविधियां आयोजित करने पर जोर दिया।


