दिवंगत शिक्षक धर्मराज की शोकसभा आयोजित
1 min readमिल्कीपुर।
विकासखंड मिल्कीपुर के न्याय पंचायत सारी के नोडल और कंपोजिट विद्यालय सारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मराज का असामयिक निधन हो गया है। उनके साथी शिक्षकों ने मिल्कीपुर ब्लाक में शोक सभा का आयोजन किया।
धर्मराज बेहद मृदुभाषी और सरल स्वभाव के थे। उनका निधन गुरुवार को तड़के 3 बजे उनके सरियावां गांव स्थित घर पर हो गया था।
शिक्षक के असामयिक निधन से मिल्कीपुर का शिक्षक समाज स्तब्ध रह गया। बड़ी संख्या में शिक्षक साथी के घर पहुंचकर सांत्वना दी और देर शाम तक अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
इसके बाद शुक्रवार दोपहर 2 बजे बीआरसी कार्यालय मिल्कीपुर में शोक सभा हुई। यहां बड़ी संख्या में शिक्षक इकट्ठा हुए और अपने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि दी। शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक सभा में प्रमुख रूप से खंड शिक्षा अधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार त्रिपाठी, मुकेश प्रताप सिंह, भगवती प्रसाद यादव, चंद्रशेखर सिंह, अभिनव प्रताप सिंह, श्रीकांत पांडेय, रामकुमार पांडे, राजेश तिवारी, देवेंद्र कुमार श्रीनंद, राम लखन, अरविंद राही, अतर सिंह यादव, राम तीरथ, कमल कुमार, राम प्रगट रावत,काली प्रसाद, विजय कुमार यादव, अजय कुमार द्विवेदी, अजय गुप्ता, विजय सिंह, आलोक सिंह, श्रवण कुमार, संदीप चौधरी, बच्चूलाल मिश्रा, सचिन चौधरी, अमरनाथ, सूर्यनारायन शुक्ला, नाज़नीन बानो, अंकिता तिवारी, कंचन यादव, नमिता जायसवाल, अमिता शर्मा, वंदना तिवारी, कुसुम, मिट्ठू लाल, कमलेश कुमार, राहुल त्रिपाठी, शशि श्रीवास्तव, रचना सिंह, रवि सिंह और रामकेवल समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

