कटका में हर्षोल्लास से स्थापित हुई गणेश प्रतिमा, दो दिन बाद होगा विसर्जन
1 min readग्राम पंचायत कटका में हर्षोल्लास से स्थापित हुई गणेश प्रतिमा, दो दिन बाद होगा विसर्जन
कौड़िया बाजार (गोंडा)। थाना कौड़िया बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटका के तुलसीराम पूरवा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ किया गया। विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। प्रतिमा स्थापना के साथ ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। गणेश प्रतिमा की स्थापना के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। आयोजक शिव बहादुर पुजारी ने बताया कि ग्राम पंचायत कटका में इस वर्ष लगातार पांचवीं बार भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष ग्रामीणों के सहयोग और उत्साह से गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार भी ग्रामीणों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि गणेश प्रतिमा की स्थापना के दो दिन बाद विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल होंगे। विसर्जन यात्रा को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण ढंग से उत्सव में शामिल होने की अपील की गई है। गणेश उत्सव को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से ग्रामीणों में आपसी भाईचारा और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। दो दिन बाद होने वाले प्रतिमा विसर्जन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस अवसर पर आयोजक शिव बहादुर पुजारी, देशराज पासवान, रामप्रसाद चौकीदार, सत्य प्रकाश मिश्रा, शिवनारायण दुबे, सुनील कुमार यादव, विश्वनाथ शुक्ला, रंजीत यादव, रमेश केंवट, शिव शंकर मौर्य, संतोष पांडे, रंगीलाल यादव, विनय कुमार शुक्ला, प्रमोद कसौंधन, गजानन कश्यप, ध्रुव नारायण दुबे, के साथ-साथ क्षेत्र की तमाम महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।

