September 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कमेटी के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

बांदा

देश की मोदी सरकार जहां जनगणना के माध्यम से सभी जातियों और वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का दावा करती है, वहीं कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग के हक पर डाका डालने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर हस्तक्षेप करने की मांग बुलंद की है।
कहा है कि जनगणना के फार्म में ओबीसी का कॉलम न शामिल करके केंद्र सरकार देश की बड़ी आबादी में शामिल ओबीसी वर्ग को उसका वास्तविक प्रतिनिधित्व न देने का कुचक्र रच रही है।
बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे की अगुवाई में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने मौजूदा समय में हो रही जनगणना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कहा है कि सरकार ने जानबूझकर जनगणना फार्म में ओबीसी का कॉलम नहीं शामिल किया है, ताकि देश की बड़ी आबादी ओबीसी की वास्तविक गणना न प्राप्त हो सके और उन्हें उनकी हिस्सेदारी से वंचित किया जा सके। कांग्रेसियों ने ज्ञापन में बिहार और तेलंगाना राज्य में बेहतर जनगणना मॉडल होने का हवाला देते हुए कहा है कि भाजपा और आरएसएस जनगणना में ओबीसी का कॉलम न जोड़कर ओबीसी के साथ छलावा कर रही है। कांग्रेसियों ने ड्राप डाउन सूची जारी करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई है। जनगणना के मॉडल को अन्यायपूर्ण करार देते हुए कहा है कि केंद्र और राज्यों में सूचीबद्ध जातियों की गिनती ड्राप डाउन सूची के जरिए के उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मोहन साहू, पवन देवी कोरी, द्वारिकेश यादव मंडेला, डा.केपी सेन, अशरफ उल्ला पप्पू रम्पा, अंसार अहमद सिद्दीकी, मोहित, रम्मू प्रसाद वर्मा, रविशंकर धुरिया आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *