युवक की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
1 min readबांदा
थाना तिंदवारी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा थाना तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम छापर में दिनांक 12/13.09.2026 की रात्रि को हुई युवक की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
अभियुक्त द्वारा मामूली विवाद में युवक की मारपीट कर की गई थी हत्या । अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त डण्डा, जली हुई लकड़ी व मोटरसाइकिल बरामद ।
*बादा- पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सौरभ सिंह के नेतृत्व में थाना तिंदवारी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा युवक की हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
गौरतलब हो कि थाना तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम छापर में दिनांक 13.09.2026 को एक युवक का शव बरामद हुआ था ।
जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तिंदवारी में अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना के खुलासा हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा टीमों का गठन किया गया था । पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल से प्राप्त भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्रित कर अवलोकन किया गया साथ ही संदिग्धों से पूछताछ एवं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए सीसीटीवी कैमरों की मदद से आज दिनांक 16.09.2026 को थाना तिंदवारी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को ग्राम जसईपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 12/13.09.2026 की रात्रि को वह अपने गांव के ही एक अन्य साथी पवन उर्फ बल्ला पुत्र रामप्रकाश के साथ गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया के पास बैठे थे ।
इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति पैदल वहां आया और पुलिया के पास पेशाब करने लगा । उससे पूछा कि इतनी रात में यहां क्या कर रहे हो इस पर उक्त व्यक्ति ने अभद्रता की जिससे हम लोगों को गुस्सा आ गया और हम दोनों ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के बाहर ले गए और डण्डे एवं अधजली लकड़ी से उसके साथ मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके बाद अचेत अवस्था में युवक को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्राम छापर के पास तालाब के नजदीक फेंककर चले गए थे । पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशादेही पर घटना में शामिल डण्डा व जली हुई लकड़ी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया है साथ ही घटना में शामिल दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगाई गई है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
*बरामदगी-*
▪️02 डण्डा (हत्या में प्रयुक्त)
▪️01 अधजली लकड़ी (कोयले के टुकड़े घटना में प्रयुक्त)
▪️01 मोटरसाइकिल (हत्या की घटना में प्रयुक्त)
▪️01 जोड़ी जूते (मृतक के)
▪️अभियुक्त के राशन कार्ड व परिवार रजिस्टर की नकल
▪️अभियुक्त के कपड़े लोअर व टी शर्ट
गिरफ्तार अभियुक्त-
- अंकित उर्फ अंकुल पुत्र रामसेवक निवासी माटा थाना तिंदवारी जनपद बांदा ।
फरार/वांछित अभियुक्त- - पवन उर्फ बल्ला पुत्र रामप्रकाश निवासी माटा थाना तिंदवारी जनपद बांदा ।
पंजीकृत अभियोग-
▪️मु0अ0सं0- 196/26 धारा 103(1)/238 बीएनएस थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
गिरफ्तार करने वाली टीम- - श्री संदीप पटेल थानाध्यक्ष तिंदवारी
- श्री आनंद कुमार प्रभारी एसओजी
- वरि0 उ0नि0 श्री सुभाष चन्द्र वर्मा
- हे0कां0 अश्वनी प्रताप सिंह एसओजी
- कां0 अमित त्रिपाठी एसओजी
- कां0 प्रतीक सिंह एसओजी
- कां0 मनीष मिश्रा एसओजी
- कां0 अमन मिश्रा
- कां0 महेन्द्र प्रताप सिंह

