November 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ जागरूकता बाइक रैली निकाली गई

1 min read
Spread the love

पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात माह नवम्बर 2026 का हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ जागरूकता बाइक रैली निकाली गई

सुलतानपुर ।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से यातायात माह नवम्बर 2026 का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया इस अवसर पर यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई तथा प्रचार-प्रसार वाहन व बाइक रैली को रवाना किया गया यातायात माह के दौरान आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने मोटरसाइकिल पर तीन सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाएगा इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात रामकृष्ण चतुर्वेदी क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *