भदहरा बाजार के पास सड़क की पटरियों पर गड्ढे, हादसे का बढ़ा खतरा
1 min readसुल्तानपुर। सुल्तानपुर-कुड़वार मार्ग पर भदहरा बाजार के पास सड़क किनारे की पटरियों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क के किनारे बनी पटरी क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों के कारण भी आवागमन में परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय सड़क की पटरी और गड्ढे स्पष्ट दिखाई नहीं देने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क किनारे के गड्ढों को तत्काल भरवाने तथा झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि समस्या की जानकारी के बावजूद संबंधित विभाग लापरवाह बना हुआ है।
समय रहते यदि सड़क की पटरियों की मरम्मत और झाड़ियों की सफाई नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

