बारावफात के दृष्टिगत कस्बा कूरेभार में एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
1 min readसुलतानपुर।
जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बारावफात पर्व के दृष्टिगत कस्बा कूरेभार में सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण के संबंध में संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

