August 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सारिका यादव ने रक्षा मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी पद पर चयनित हो जिले का मान बढ़ाया

1 min read
Spread the love

अयोध्या पूराबाजार ग्रामसभा सरेठी के रहने नरेन्द्र यादव लल्लू की बेटी सारिका यादव ने अपनी मेहनत, लगन, संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर एक शानदार उपलब्धि हासिल कर पूरे परिवार समाज क्षेत्र का मान बढ़ाया है,ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के आर्म्ड फोर्स हेडक्वार्टर में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर चयनित होने से पिता नरेंद्र ने कहा हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है सारिका बिटिया की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी शहर की मोहताज नहीं होती और सच्ची मेहनत एवं लगन के सामने परिस्थितियाँ भी छोटी पड़ जाती हैं।ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अपनी मेहनत के दम पर भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय तक पहुँचना न केवल परिवार,बल्कि पूरी ग्राम सभा सरेठी व अयोध्या के लिए गर्व की बात है।सारिका बेटा आपकी सफलता ने गांव की बेटियों को एक नई प्रेरणा दी है, ग्राम सभा आसपास के लोगो को जिनको जानकारी हो रही है वह सारिका के घर पहुंच कर आशीर्वाद दे रहे हैं खुशी जाहिर कर रहे हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *