भगवान विट्ठल नाथ मंदिर में महिलाओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज,
1 min read
बाड़ी, धौलपुर
शहर के मोहल्ला पुराना बाजार स्थित भगवान विट्ठल नाथ जी के मंदिर में हरियाली तीज का पर्व महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने हरे रंग के परिधान पहनकर, हाथों में मेहंदी रचाकर तथा पारंपरिक श्रृंगार कर पर्व की खुशियां मनाईं। मंदिर परिसर में महिलाओं ने तीज के लोकगीत गाए और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ तीज की कथा भी सुनी गई।
महिलाओं ने बताया कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और सुहाग की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति की हरियाली, प्रेम, सौभाग्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पर्व के दौरान मंदिर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
महिलाओं के संबोधन।
इस मौके पर श्रद्धालु रजनी चंसौरिया ने कहा कि हरियाली तीज हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा पावन पर्व है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव-पार्वती की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। महिला श्रद्धालु मुन्नी सिंघल ने बताया कि तीज का पर्व महिलाओं को आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती हैं।
श्रद्धालु मनीषा मित्तल ने कहा कि हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन सभी महिलाएं मिलकर पूजा-पाठ और पारंपरिक कार्यक्रमों में शामिल होकर उत्साह मनाती हैं।महिला श्रद्धालु नीतू चंसोरिया ने बताया कि तीज प्रकृति की हरियाली और जीवन में खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए परिवार में सुख-शांति की कामना की।
ये महिलाएं रहीं उपस्थित,
इस अवसर पर मनीष मित्तल, रजनी मित्तल, सीता चंसौरिया, गीता शर्मा, रजनी चंसौरिया, नीता चंसौरिया, माया चंसौरिया, लक्ष्मी चंसौरिया, संध्या शर्मा, उमा चंसौरिया, जूली चंसौरिया, नीतू चंसौरिया, बंशी, मंजू मंगल, हेमा सिंघल, ममता सिंघल, मुन्नी देवी, रेखा प्रजापति, शिवानी मित्तल,मुन्नी देवी अग्रवाल ,श्यामवती प्रजापति सहित अनेक महिला श्रद्धालु मौजूद रहीं। विजय कुमार शर्मा ब्यूरो


