महिला कांग्रेस की समीक्षा बैठक में लीना शर्मा ने की सहभागिता, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन,
1 min readजयपुर,
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में जयपुर में नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष लीना शर्मा ने सहभागिता की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की तैयारियों और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल, याकिव, शकुंतला रावत, अर्चना शर्मा सहित महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के बाद प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की व्यवस्थाओं के विरोध में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर रोष जताया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष लीना शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनका अधिकार हैं। इन जनहित के मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेस सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करती रहेगी। विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

