August 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

“निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र की ताकत” – वक्ताओं ने रखे प्रभावशाली विचार

1 min read
Spread the love

मां वाराही न्यूज़ का धूमधाम से मनाया गया सातवां स्थापना दिवस

“निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र की ताकत” – वक्ताओं ने रखे प्रभावशाली विचार

संगीत, काव्यपाठ और सम्मान समारोह रहा आकर्षण का केंद्र

गोंडा/कर्नलगंज।

जिले के ब्लॉक कर्नलगंज के सभागार में शनिवार 15 अगस्त को मां वाराही न्यूज़ के संस्थापक व मान्यता प्राप्त पत्रकार सुभाष सिंह के नेतृत्व में न्यूज चैनल का सातवां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल कुमार सिंह, मनकापुर मंगल भवन ने की। कुशल संचालन वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार याकूब सिद्दीकी “अज्म” ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयंत सिंह तोमर, अपर महा अधिवक्ता, उच्च न्यायालय रहे। उन्होंने मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने अपनी ओजपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर जिले के प्रबुद्धजनों ने अपने विचार व्यक्त कर पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि जयंत सिंह तोमर ने कहा,-“आज के समय में निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता की सबसे अधिक आवश्यकता है। मां वाराही न्यूज़ ने सात वर्षों में जनता की आवाज को बुलंद कर एक मिसाल कायम की है। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इस स्तंभ को हमेशा मजबूत रखना हम सभी का दायित्व है।” अध्यक्षता कर रहे अतुल कुमार सिंह ने कहा-“पत्रकारिता का मतलब सिर्फ खबर दिखाना नहीं, बल्कि समाज में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है। मां वाराही न्यूज़ ने देश प्रदेश की हर समस्या को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुंचाने का काम किया है।” पंकज श्रीवास्तव, पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री सदस्य ने कहा-“विकास तभी संभव है जब जमीनी हकीकत की खबरें ऊपर तक पहुंचें। मां वाराही न्यूज़ ने इस काम को बखूबी निभाया है।” केके सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता, लखनऊ ने कहा- “कानून और पत्रकारिता दोनों का उद्देश्य सत्य की रक्षा करना है। फेक न्यूज़ के इस दौर में मां वाराही जैसी संस्थाएं जनता के भरोसे की प्रतीक बन रही हैं।”
शमीम अहमद ‘अच्छन’, पूर्व चेयरमैन ने कहा, -“सच्ची पत्रकारिता वही है जो गरीब, किसान और मजदूर की बात करे। सुभाष सिंह और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।” प्रमोद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस ने कहा- “लोकतंत्र में सवाल पूछना जरूरी है और मां वाराही न्यूज़ ने हमेशा सत्ता से सवाल पूछने का साहस दिखाया है।” वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेसी नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी ने पत्रकारों की भूमिका को देवत्व से जोड़ते हुए कहा-“पत्रकार इस युग के देवर्षि नारद हैं। देवर्षि नारद जिस तरह सत्य बात राजा तक पहुंचाते थे,उसी तरह आज पत्रकारों की कलम में इतनी ताकत है कि वह शासन-प्रशासन को हिला सकती है और जनता को सच से रूबरू करा सकती है। कलम और जनता की ताकत का अहसास कराने वाले पत्रकारों को निर्भीक और निष्पक्ष होकर अपनी कलम चलानी चाहिए। निर्भीक और निष्पक्ष रहकर ही आप लोकतंत्र को बचा सकते हैं। डॉ. सुनील सिंह ने कहा-“स्वास्थ्य, शिक्षा और नशे जैसी समस्याओं को अगर मीडिया प्रमुखता से उठाए, तो आधे समाज की बीमारी यहीं खत्म हो जाएगी। पत्रकार समाज के डॉक्टर हैं।” वीरेंद्र विक्रम तिवारी ‘बेतुक’, वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा- “तलवार से ज्यादा घाव कलम करती है। लेकिन यह घाव भरने के लिए भी होती है। मां वाराही की कलम समाज को जोड़ने का काम कर रही है।” राकेश सिंह, प्रवक्ता केएल इंटर कालेज ने कहा-“शिक्षक और पत्रकार दोनों ही राष्ट्र निर्माता हैं। शिक्षक क्लास में भविष्य गढ़ता है और पत्रकार समाज में चेतना जगाता है। आज का युवा भटके नहीं, इसके लिए जरूरी है कि मीडिया उसे नशे,पलायन और फूहड़ता से निकालकर देशभक्ति और संस्कार की राह दिखाए। मां वाराही न्यूज़ ने यही काम किया है। आपकी कलम अगर युवा की दिशा तय कर दे,तो समझिए आपने एक पूरी पीढ़ी बचा ली। सुभाष सिंह और उनकी टीम को दिल से नमन।” संदीप द्विवेदी,जिला निवेश एवं प्रोत्साहन अधिकारी ने कहा- “विकास की खबरें भी उतनी ही जरूरी हैं जितनी समस्या की। संतुलित पत्रकारिता से ही जिले की छवि बनेगी।” डॉ. संजय सिंह, दिव्य दृष्टि ने कहा- “समाज में जागरूकता फैलाने का सबसे बड़ा माध्यम मीडिया है। आपकी एक खबर हजारों जिंदगियां बदल सकती है।” अरूण सिंह, परसपुर विकास मंच ने कहा-“गांव के विकास की असली तस्वीर वही पत्रकार दिखा सकता है जो खेत-खलिहान तक जाता है। मां वाराही न्यूज़ ने ग्रामीण मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी है। मीडिया ही सरकार और जनता के बीच का सेतु है।” अजय सिंह, प्रवक्ता हैदरगढ़ ने कहा-“आज के दौर में पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण है। दबाव भी है और प्रलोभन भी। लेकिन जो कलम सच के लिए चलती है वही इतिहास बनाती है। मां वाराही की टीम बधाई की पात्र है।”
डाक्टर आरबी सिंह, प्राचार्य सरयू डिग्री कालेज ने कहा- “शिक्षा और पत्रकारिता दोनों समाज को गढ़ते हैं। एक किताब से दिमाग बनता है तो दूसरी खबर से सोच। युवाओं को सही दिशा देने में मां वाराही न्यूज़ की भूमिका सराहनीय है।” डॉ. आरपी सिंह ने कहा-“समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए कलम से बड़ा कोई हथियार नहीं। पत्रकार अगर ठान ले तो भ्रष्टाचार और अन्याय एक दिन में खत्म हो सकता है।” माधवी पाण्डेय, दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी ने कहा-“दिव्यांगों, महिलाओं और वंचित वर्ग की आवाज को मुख्यधारा तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और काफी योगदान रहता है। मां वाराही न्यूज़ ने हमेशा इन मुद्दों को प्रमुखता दी है। यही असली पत्रकारिता है।” मनमोहन सिंह, प्रवक्ता ने कहा- “पत्रकार लोकतंत्र का चौकीदार है। जब चौकीदार जागता है तो चोर डरते हैं। निष्पक्ष खबर ही जनता का सबसे बड़ा अधिकार है।” जय प्रकाश मिश्र ‘खन्नू मिश्रा’ ने कहा- “पत्रकारिता व्यापार नहीं, सेवा है। जो कलम बिक जाती है वो जंग खा जाती है। सुभाष सिंह और उनकी टीम ने कलम को जंग नहीं लगने दी। इसके लिए पूरा समाज आपका ऋणी है।” इसी के साथ अन्य वक्ताओं ने भी अपने ओजस्वी और प्रखर विचार रखे और समाज को नई दिशा देने पर जोर दिया।

संगीत और काव्य से गूंजा सभागार

कार्यक्रम में लोक गायक रमेश दूबे ‘रमेशवा’ तथा सचिन गोस्वामी एवं उनकी टीम ने देशभक्ति और लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

विशिष्ट जनों को मिला मां वाराही स्मृति चिन्ह सम्मान

इस अवसर पर जयंत सिंह तोमर, अतुल कुमार सिंह, पंकज श्रीवास्तव, प्रमोद मिश्रा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, संदीप द्विवेदी, अरूण सिंह, अजय सिंह, आरबी सिंह, बीपी सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. आरपी सिंह, वेदप्रकाश श्रीवास्तव सीओ, माधवी पाण्डेय, मनमोहन सिंह, डॉ. सुनील सिंह, अखंड प्रताप सिंह, जय प्रकाश मिश्र ‘खन्नू मिश्रा’, अनोखेलाल मोदनवाल, आशीष गिरि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, जोगेंद्र सिंह जानी सहित अन्य गणमान्यों को “मां वाराही स्मृति चिन्ह” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद अच्छन, विवेक सिंह जिला पंचायत सदस्य, राकेश सिंह प्रवक्ता, वीरेंद्र विक्रम तिवारी ‘बेतुक’ एडवोकेट, शत्रोहन सिंह एडवोकेट, पुनीत सिंह मास्टर, संतकुमार सिंह, राहुल सिंह प्रधान कंजेमऊ, अध्यक्ष प्रधान संघ, हारून प्रधान प्रतिनिधि रामगढ़, मनोज कुमार सिंह “बब्लू, लल्ला सिंह प्रधान हीरापुर शाहपुर, ज्वाला प्रसाद तिवारी, रामबहादुर पाण्डेय कानूनगो, दुर्गेश कुमार प्रधान प्रतिनिधि गौरवा खुर्द, उपेन्द्र मिश्र ‘पप्पू’ पूर्व प्रधान, त्रिलोकी सिंह आंटा परसपुर, अमन सिंह चौहान, पुनीत सिंह, शिवम सिंह भंभुआ, मोनू सिंह भलियन पुरवा, डॉ. फरीद, डॉ. शकील खान, वीरेंद्र सिंह, रामसजीवन एडवोकेट, धर्मपाल गौतम बीएसपी विधानसभा अध्यक्ष, रामप्रताप सिंह एडवोकेट, केडी सिंह एडवोकेट, भीष्म यादव प्रधान, राजेंद्र सिंह “बब्बन सिंह” पूर्व प्रधान मौहर, राजेंद्र सिंह ठेकेदार, भोली सिंह प्रधान मु़ंडेरवा, पिंटू मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि गोनवा, रामतेज गौतम भाजपा नेता, अतुल शुक्ल सोनवार, राजीव मोदनवाल एडवोकेट, डॉ. अवधेश गोस्वामी, भानुप्रताप सिंह, मुन्नू सिंह, गोकरन सिंह, विपिन सिंह, शुभम सिंह भटपुरवा, प्रियांशु प्रताप सिंह, सुरेश वर्मा, राजीव तिवारी ‘बाबू’, खालिद खान राजू, प्रदीप सिंह बीडीसी, गणेश नाथ छोटे बाबा, विनोद बाबा, श्रवण बाबा, अशोक सिंह लखनऊ, विनोद सिंह करुआ, शशांक गोस्वामी, शिखर गोस्वामी, अमन गोस्वामी, दिलीप गोस्वामी, दिलीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, सिद्धांत सिंह, अंकित गोस्वामी, विजय बाबा, गुड्डू बाबा, सिद्धार्थ, सुमित गोस्वामी, मुकेश गिरि, आलोक सिंह एडवोकेट पहाड़ापुर, प्रदीप सैनी पहाड़ापुर, अनिल शुक्ला, मनीष वीरेंद्र गोस्वामी, विकास सिंह ‘विक्की’, मैनबहादुर सिंह, विकास सिंह लेखपाल, सरदार सिंह पूर्व प्रधान, फरियाद अहमद पूर्व प्रधान, राजू मौर्य होमगार्ड, ताज मोहम्मद, अशोक सिंह कांग्रेसी नेता, नंगू बाबा, हरिप्रकाश सिंह, अविनाश सिंह, चंचल सिंह, जावेद अहमद, व वरिष्ठ पत्रकार अशोक शुक्ला, शिवानंद जायसवाल, राजेश सोनी, श्रीनाथ रस्तोगी, एमडी मौर्य, धर्मराज भारती, प्रवीण श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह पत्रकार, भूपेंद्र तिवारी पत्रकार, सौरभ सिंह, आशीष चौरसिया पत्रकार, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पत्रकार सुभाष सिंह ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “आगामी वर्षों में मां वाराही न्यूज़ और अधिक मजबूती के साथ जनता की आवाज बनेगी और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *