August 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद ‘अच्छन’ की अगुवाई में कर्नलगंज में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, एसडीएम ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

1 min read
Spread the love

पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद ‘अच्छन’ की अगुवाई में कर्नलगंज में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, एसडीएम ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

उमड़ा जनसैलाब, देश भक्ति के जयकारों से गुंजायमान रहा नगर

कर्नलगंज (गोंडा)

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के पावन राष्ट्रीय पर्व पर शनिवार को कर्नलगंज कस्बा देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नगर पालिका परिषद कर्नलगंज के पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद ‘अच्छन’ की अगुवाई में 80 मीटर लंबे विशाल तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर के संभ्रांत नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ निकले जनसैलाब से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ तहसील गेट से मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कर्नलगंज द्वारा विधिवत ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चौक घंटाघर पहुंची, जहां सभा के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
यात्रा में नगर के वर्तमान एवं पूर्व सभासदों के साथ बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक, युवा और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। यात्रा में भारत देश का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक की लाट, संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर, संविधान की किताब, पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम समेत कई महापुरुषों की आदमकद तस्वीरें विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन तस्वीरों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों की स्मृतियों को जीवंत कर दिया। पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद ‘अच्छन’ ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में देशभक्ति और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। इस दौरान मोहम्मद वसीम अहमद प्रोपराइटर मोटर साईकिल एजेंसी, फहीम अहमद उर्फ पप्पू, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गोण्डा, खुर्शीद आलम, सभासद साजिद सिद्दीकी, सभासद जमील, सभासद इरफान, सभासद लुकमान, सभासद परवेज, सभासद मुख्तार, जावेद अंसारी, सभासद अंकुर मौर्य, जीशान अंसारी, गुड्डू सिद्दीकी, जुनैद आलम, आवेश रायनी, इफ्तिखार अंसारी, राजीव तिवारी “बाबू”, जफर अली, मुन्ना नेता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान देशभक्ति के जयकारों और भारत माता के उद्घोष से नगर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। 80 मीटर लंबे तिरंगे ने यात्रा को विशेष आकर्षण दिया और लोग तिरंगे के साथ चलकर गौरवान्वित नजर आए। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज नरेंद्र प्रताप राय और चौकी प्रभारी सुमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ यात्रा के मार्ग पर मुस्तैद रहे। पुलिस की सतर्कता के बीच तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *