August 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष

1 min read
Spread the love

परसपुर गोंडा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परसपुर शिक्षाक्षेत्र के प्योली स्थित जमुना प्रसाद शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और होठों पर ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई पदयात्रा डिगंबर पुरवा मोड़ होते हुए मलांव तक पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक तिरंगा लहराते हुए लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। रास्ते में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। पदयात्रा में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सहभागिता की। विद्यालय के प्रबंधक राम कुमार पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन भी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है। पदयात्रा के दौरान शिखर पांडेय, साक्षी, भावनीदीन, आरती, साधना, प्रीति सिंह, स्वाति सिंह, सौम्या सिंह, शुभी, प्रीति, शिवानी, खुशी, शिवांश, अंकुर, क्षितिज, मानस, अवशेष गुप्ता, स्वामीनाथ तिवारी, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। पदयात्रा विद्यालय परिसर में पहुंचकर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *