पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो हादसे में 5 लोग घायल बैरियर से टकराकर पलटी कार
1 min readसुल्तानपुर
नींद आने से बैरियर से टकराकर पलटी कार, ड्राइवर केबिन में फंसा

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात और रविवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। हादसों की सूचना मिलते ही यूपीडा अधिकारी, पुलिस गश्ती दल, पीआरबी टीम और सहायता दल मौके पर पहुंच गए।
पीछे से टक्कर लगने पर ड्राइवर केबिन में फंसा
यूपीडा के अनुसार, पहला हादसा शनिवार रात करीब 12 बजे माइलस्टोन 175.5 पर हुआ।
राजस्थान से आ रही एक गाड़ी को मठिया, बीकानेर निवासी रामनिवास चला रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी के चालक अशोक यादव निवासी अहिरवा यादव नगर, कानपुर ने आगे चल रहे वाहन में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अशोक यादव गाड़ी के केबिन में फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से सीएचसी दोस्तपुर भेजा गया।नींद आने से बैरियर से टकराकर पलटी कार
दूसरा हादसा रविवार सुबह करीब 6:30 बजे माइलस्टोन 175.6 के पास हुआ। लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही कार को दिल्ली के वशिष्ठ पार्क निवासी वरुण चला रहे थे। पुलिस के अनुसार, चालक को अचानक नींद आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे बैरियर से टकराई और पलट गई।
कार में चालक वरुण के अलावा विद्या, मंजू और रानी सवार थीं। हादसे में चारों घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी दोस्तपुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।
टीम ने संभाला यातायात
दोनों हादसों की सूचना मिलते ही यूपीडा अधिकारी, पुलिस गश्ती दल, पीआरबी टीम, एंबुलेंस और सहायता दल मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेस-वे पर यातायात को सुरक्षित तरीके से सुचारु कराया गया।
