August 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

1 min read
Spread the love

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मिल्कीपुर अयोध्या

क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मजनाई स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में चेयरपर्सन सुचित्रा शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। यहां देशभक्ति आधारित विविध कार्यक्रम और शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
खिहारन स्थित मदरसा दारुल उलूम रजाए मुस्तफा पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान व कौमी तराना “सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा” बड़ी शान से गाया गया। इस कार्यक्रम में मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी और हाफिज असलम रजा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
मां कृपाला देवी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान सुरवारा चमनगंज में प्रबंधक सुशीला तिवारी ने ध्वजारोहण किया। निदेशक प्रभात तिवारी के निर्देशन में यहां विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ. लोहिया महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुचेरा में संस्थाध्यक्ष रामबहादुर यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
पशु अस्पताल बारुन पर पशु चिकित्साधिकारी शशि कुमारी ने ध्वजारोहण किया, जबकि आयुर्वेदिक अस्पताल बारुन पर चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा ने ध्वज फहराया।
साधन सहकारी समिति पर जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा ने ध्वजारोहण किया, जहां सचिव मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। पुलिस चौकी बारुन बाजार पर चौकी प्रभारी शिवेंद्र पाल ने ध्वजारोहण किया, जिसमें समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय पठानिया पर ग्राम प्रधान मेहदौना अमानुल्ला खान ने, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमडांडा में ग्राम प्रधान मुकेश पंडित ने और प्राथमिक विद्यालय रमपुरवा में भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप चौधरी ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय अलीपुर खजुरी पर ग्राम प्रधान मोहम्मद शमीम ने किया।
प्राथमिक विद्यालय अरमारुपीपुर पर ग्राम प्रधान धर्मचंद मौर्य ने ध्वज फहराया।पंचायत भवन मीठेगांव पर सचिव वीरेंद्र कुमार ने, अलीपुर खजुरी के पंचायत भवन पर सचिव राहुल कुमार ने, ग्राम पंचायत सचिवालय तरमा पर सचिव ज्योति यादव ने और पंचायत भवन देवरिया पर ग्राम प्रधान कलावती ने ध्वजारोहण किया।
सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्या इंटरनेशनल एकेडमी देवरिया में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया,यहां प्रबंधक अमन जायसवाल ने ध्वजारोहण किया।
अहद पब्लिक स्कूल खिहारन में मैनेजर नौशाद खान ने ध्वजारोहण किया। ओएन एकेडमी बारुन में प्रबंधक धर्मपाल पांडे तथा जगन्नाथ जायसवाल इंटर कॉलेज देवरिया में संजय जायसवाल ने ध्वजारोहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *