August 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भू माफिया के द्वारा ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा

1 min read
Spread the love

दोस्तपुर/ सुलतानपुर

भूमाफियाओं के हौसले बुलंद सरकारी जमीनोंपर आये दिन अवैध कब्जे की खबरों को आप देखते रहते हैं। कुछ दिन का समय मिल जाए तो भूमाफियाओं के मड़हा उजाड़ कर पक्का मकान बना दिया जाता है इस खेल में राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी प्रत्यक्ष रूप या अप्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित रहते हैं। जिसके कारण सही और ग़लत की पहचान नहीं हो पाती है।आपको बताते चलें कि मामला सहगिंया गांव से जुड़ा हुआ है जहां पर कृषि योग्य बंजर गांटा संख्या 104 / 0.1620हे0 ग्राम सभा के खाते में दर्ज हैं।और उसी जमीन पर (दूसरे गांव)पसियापारा के निवासी मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद कादीर, अब्दुल्लाह पुत्र मोहम्मद मजीद के द्वारा जबरन अवैधानिक ढंग से कब्जा कर रहे थे।तो ग्रामीणों ने देखा और अवैध कब्जे का विरोध किया, उक्त स्थान पर लेखपाल राजेन्द्र प्रसाद के मिली भगत से सरकारी वेशकीमती जमीन को कब्जा करने की साज़िश को भांप लिया और जमकर विरोध किया। उस जमीन पर का कार्य पूर्ण रूप से रोक दिया। फिर भी अवैध कब्जे करने की नियत से गिट्टी सीमेंट मोरंग बालू ,सरिया बनी जाल स्थल पर गिरावाये है। ग्रामीणों का कहना है सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए।
बाईट

रामनेवल ने लगाया बड़ा आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *