लोकतंत्र बचाओ’ की आवाज, तिरंगा यात्रा निकाल अमर शहीदों को किया नमन
1 min readधौलपुर में गूंजी ‘लोकतंत्र बचाओ’ की आवाज, तिरंगा यात्रा निकाल अमर शहीदों को किया नमन
अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस सेवादल ने निकाली यात्रा, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प,
धौलपुर, न्यूज।
अगस्त क्रांति दिवस एवं ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में जिला कांग्रेस सेवादल, धौलपुर की ओर से रविवार को ‘लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। तिरंगा हाथों में थामे कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मार्गों से निकले और गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश के संविधान, लोकतंत्र एवं अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. के मार्गदर्शन एवं प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार आयोजित यात्रा सेवादल जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित के नेतृत्व, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष परवेज पठान की अध्यक्षता तथा महिला विंग जिलाध्यक्ष विनेश सैन के संयोजन में पुराना हॉस्पिटल चौराहा से प्रारंभ हुई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची, जहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने कहा कि 9 अगस्त 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। महात्मा गांधी के ‘करो या मरो’ के आह्वान ने देशवासियों में आजादी की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि तिरंगे में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की भावना समाहित है। सेवादल अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों के साथ संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।यात्रा का एससी जिलाध्यक्ष दर्शन लाल जाटव, प्रदेश सचिव अमित मुद्गल, समाजसेवी ऋषि मित्तल एवं विजय शर्मा सहित अन्य लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।कार्यक्रम में सेवादल प्रवक्ता धनेश जैन, श्यामू पंडित, भागीरथ शर्मा, धर्मेंद्र दिनकर, गोरेलाल कुशवाहा, पुष्पेंद्र, राम भरोसी शर्मा, सुलेमान फारुकी, राजेश कुशवाहा, पंकज तिवारी, जीतू कंसाना, बनवारीलाल जाटव, शिब्बू लोधा, सैफ लोधी, लोकेंद्र सिंह कंडेरा, दीपक सक्सेना, अभिषेक यादव, आजाद मिर्जा, रामधर गुर्जर, सरस्वती, राजू पहाड़िया, नरेंद्र नगर, रामवीर पहाड़िया, बनवारी बघेल एवं रमेश महामना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, सेवादल कार्यकर्ता, युवा एवं महिलाएं मौजूद रहे।
Byte, कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित
।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

