August 4, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजाखेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर, छात्राओं को गुड टच-बैड टच की दी जानकारी,

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

राजाखेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर, छात्राओं को गुड टच-बैड टच की दी जानकारी,

राजाखेड़ा,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर के निर्देशन में ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजाखेड़ा द्वारा आदर्श विद्या मंदिर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार के शारीरिक, मानसिक या यौन शोषण के खिलाफ बिना डर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में छात्राएं अपने माता-पिता, शिक्षकों या किसी विश्वसनीय वयस्क को तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। साथ ही उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी।
विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कार्यक्रम के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *