स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
1 min read
धौलपुर,
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह परंपरागत एवं गरिमामयी तरीके से आयोजित किया जाए। आयोजन से जुड़े अधिकारी समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने समारोह स्थल पर बैठक, पेयजल, टेन्ट, साउंड सिस्टम, निमंत्रण पत्र, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, परैड सहित सभी तैयारियों की पूर्व समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर वितरित की जाने वाली मिठाई का रसद विभाग द्वारा टेस्टिंग करवाकर ही वितरित किया जाए। उन्होंने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर 14 और 15 अगस्त को सभी राजकीय भवनों व प्रमुख चौराहों पर रोशनी की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिए। राष्ट्रीय पर्व तथा इसकी पूर्व संध्या पर शहर में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समारोह के सफल संचालन के लिए कार्य करते हुए दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

