August 4, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एक माह से सड़क पर जल भराव, आवागमन वाधित, दर्जनों लोगों समेत कई छात्र हुए चोटिल

1 min read
Spread the love

अमानीगंज अयोध्या

उत्तर प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा मतदान करने वाली ग्राम पंचायत अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत अमावा सूफी रामनगर के बूथ संख्या 139/140 पर विगत चुनाव में 86 प्रतिशत वोट मिला था। जहाँ की सड़क पर एक माह से जल भराव इतना है कि सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है गढढे जानलेवा हो गये हैं खास बात ये है कि इसी सड़क से हजारों छात्र स्कूल जाते हैं लेकिन प्रशासन ने अब तक इस ओर कोई ध्यान नही दिया। ब्लॉक प्रमुख विधायक जिला पंचायत प्रधान सब के सब भाजपाई ही है लेकिन किसी का ध्यान इधर नहीं है। लेकिन आते जाते सब इधर से ही है
स्थानीय नागरिकों में आक्रोश बढता जा रहा है जबकि स्थानीय विधायक चन्द्र भानु पासवान का कहना की समस्या उनके संज्ञान में है अभी सदन चल रहा है वहाँ से आने के बाद वो स्वयं आकर आवागमन ठीक करायेंगे
। जबकि प्रमुख प्रतिनिधि अमानीगंज पवन सिंह ने कहा कि वो कल ही सड़क का निरीक्षण कर के ठीक करवाने की ब्यवस्था करेंगे
जबकि लोक र्निमाण विभाग के जे ई प्रशांत मणि तिवारी का फोन बन्द जा रहा था अब देखना होगा कि इस सड़क पर जनप्रतिनिधि क्या कारवाई करते हैं

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *