August 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पदोन्नति पर सहायक अभियंता विजय कुमार का रजक समाज ने किया सम्मान

1 min read
Spread the love

धौलपुर
जलदायक विभाग के सहायक अभियंता (एईएन) विजय कुमार की पदोन्नति एवं धौलपुर आगमन पर विश्व रजक महासंघ, धौलपुर द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह का आयोजन विश्व रजक महासंघ के जिला अध्यक्ष जीतू दिवाकर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली एवं कर्तव्यनिष्ठ लोगों का सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है। विजय कुमार ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
गोपाल सिंह बाड़ी ने विश्वास व्यक्त किया कि विजय कुमार अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए विभाग एवं समाज का नाम रोशन करेंगे। वहीं राकेश कुमार (राजपुर) ने कहा कि समाज के सफल व्यक्तियों का सम्मान किए जाने से युवाओं को शिक्षा, अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर सहायक अभियंता विजय कुमार एवं उनके बड़े भाई अजय बिलोनिया ने समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान आगे भी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जीतू दिवाकर, गोपाल सिंह बाड़ी, धर्मवीर (अध्यापक), राकेश कुमार (राजपुर), अजय बिलोनिया, पप्पू नौराह, हजारी प्रसाद, विजय (अध्यापक), अभिषेक, हरि, हर्ष, गौरव सहित रजक समाज के अनेक वरिष्ठजन, समाजसेवी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने विजय कुमार को पुनः बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *