राजाखेड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध कट्टे व कारतूस बरामद,
1 min readधौलपुर राजस्थान।
राजाखेड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध कट्टे व कारतूस बरामद,
राजाखेड़ा
धौलपुर पुलिस के अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजाखेड़ा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार और एक नाबालिग को निरुद्ध किया। दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृत्ताधिकारी मनियां खलील अहमद के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी वीरसिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने यह कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एशान पुत्र वहीद खान, निवासी महरमपुर, थाना शमशाबाद (आगरा, उत्तर प्रदेश) को छीतापुरा बिजलीघर के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।दूसरी कार्रवाई में नायला रोड स्थित बसई घियाराम तिराहे के पास एक नाबालिग को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से भी एक 315 बोर का अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसे निरुद्ध कर लिया।दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर हथियारों के स्रोत एवं अन्य संभावित कड़ियों की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी वीरसिंह, एएसआई नवीन कुमार, एएसआई राकेश कुमार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

