अवैध नशीला पदार्थ 140 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बाड़ी पुलिस की कार्रवाई,
1 min readबाड़ी, धौलपुर
धौलपुर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाड़ी थाना पुलिस ने 140 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ (आरपीएस), वृत्ताधिकारी बाड़ी महेन्द्र कुमार (आरपीएस) के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 2 अगस्त को थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान बाई का बाग से छीतरिया कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की गई। तभी एक युवक हाथ में काले रंग की प्लास्टिक की थैली लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह वापस मुड़कर जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम शुभम पुत्र जयपाल सिंह गुर्जर (20 वर्ष), निवासी महाराज बाग कॉलोनी, बाड़ी बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 140 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास गांजा रखने का कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं मिलने पर पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में बाड़ी थाने में प्रकरण संख्या 243/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गांजा के स्रोत एवं तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार, एएसआई सुरेश चंद, हेड कांस्टेबल रामधन, कांस्टेबल ऋषिकेश, कांस्टेबल सूरज सिंह एवं चालक कांस्टेबल अलख सिंह शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

