कार सवार चोरों का आतंक, क्षेत्र में बकरा चोर सक्रिय
1 min readइनायतनगर थाना क्षेत्र में बकरा चोर सक्रिय
बारुन अयोध्या

जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरमा गांव में बकरा चोरी की एक घटना सामने आई है। बीती रात कार सवार चोरों ने एक निर्धन व्यक्ति के घर से 12,000 मूल्य का बकरा चुरा लिया।
पीड़ित बरखूराम रैदास पुत्र मिहिलाल ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 1:13 बजे हुई। चोर एक कार में आए और सड़क किनारे उसके छप्पर के पास गाड़ी रोकी। जब तक बरखुरम कुछ समझ पाते, कार से उतरे चोरों ने छप्पर में बंधे बकरे को खोला और कार में लादकर फरार हो गए।
बरखूराम ने चोरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन कार सवार होने के कारण चोर तेजी से भाग निकले। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुआ बकरा डेढ़ साल का था और उसकी बाजार कीमत लगभग 12,000 रूपये थी।
घटना के अगले दिन सोमवार दोपहर में पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बकरा चोरी की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद, देर शाम करीब 7:00 बजे डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
पशु चोरों द्वारा फिल्मी स्टाइल में कार से चोरी करने की इस घटना के कारण इलाके के पशुपालकों में भय व्याप्त हो गया है।
